Kotdwar : लाखों रूपए के घपलेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई दिन से चल रहा था फरार

December 14, 2022 | samvaad365

कोटद्वार नगर निगम में लाखों रुपये के घोटाले के मास्टरमाइंड पंकज रावत को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रावत कई दिन से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस पार्षद कुलदीप कांबोज और एक महिला ठेकेदार सुमिता देवी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि गिरफ्तारी न होने की दशा में पुलिस उसके घर व संपति की कुर्की की तैयारी कर रही थी। वहीं, आरोपी पंकज रावत की ओर से अदालत में सरेंडर करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था। पंकज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : संरक्षण दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने ओ.एन.जी.सी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

84012

You may also like