कुमाऊं मंडलाआयुक्त ने किया थरकोट झील का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 12, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ जिले में अपने चार दिवसीय भर्मण पर पहुचे,कुमाऊं मंडलाआयुक्त दीपक रावत ने आज निर्माणाधीन थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान मण्डलायुक्त द्वारा कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी ली गई। साथ ही उन्होने संबंधित अधिकारियों को झील निर्माण कार्य में तेजी लाने के आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह 3 दिन के भीतर झील निर्माण कार्य पूर्ण होने सम्बन्धी प्लान प्रस्तुत करें। मंडल आयुक्त द्वारा झील निर्माण के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी ली गई। जिस पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि झील का निर्माण जल संवर्धन, नगर पिथौरागढ़ को पेयजल आपूर्ति एवं पर्यटन की दृष्टि से किया जा रहा है।

मंडलाआयुक्त द्वारा पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झील की लंबाई 750 मीटर, ऊंचाई 24.5 मीटर, चौड़ाई 74 मीटर रखी गयी है! झील की स्टोरेज क्षमता 2 लाख घन मीटर है!

संवाद 365, मनोज चंद

यह भी पढ़ें- अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी, एसडीएम के नेतृत्व में लंढोर में चलाया गया अभियान

78332

You may also like