टिहरी में दर्दनाक हादसा, टैक्सी पार्किंग में भरभराकर गिरी चट्टान, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

August 21, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। भूस्खलन और मलबा आने से कई सड़कें बंद हैं। बार-बार हाईवे भी बाधित हो रहा है। वहीं  इस बीच टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें- ट्रीटमेंट के बाद भी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ रही दरार, अब उठ रहे सवाल

बता दें कि नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे में 2 या 3 बच्चे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी द्वारा मौके पर मलबा हटाया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें- राेपवे से जुड़ेगा कार्तिक स्वामी, सर्वेक्षण पूरा, जल्द डीपीआर होगी तैयार

91104

You may also like