आने वाले दिन हो सकते हैं और भी ठिठुराने वाले,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

January 21, 2019 | samvaad365

मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में 22 जनवरी को बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके बाद दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश, ओले पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 22 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

संबंधित विभागों को भी इसके प्रति अलर्ट कर दिया गया है। बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने से आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। वहीं रविवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हुई।

रात और दिन में आंशिक बादल छाए रहने की वजह से रविवार को मौसम में गर्माहट रही। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री था, वहीं रविवार को तापमान 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं शनिवार रात का तापमान आठ डिग्री तथा रविवार को 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह खबर भी पढ़े- मोदी सरकार का असली चेहरा आम जन को दिखाने कर रही काम : भारतीय युवा कांग्रेस

यह खबर भी पढ़े- द हंस  फाउंडेशन  जनरल अस्पताल सतपुली में राज्य स्तरीय निःशुल्क स्पाइन कैंप का आयोजन

देहरादून/संध्या सेमवाल

30498

You may also like