इन इलाकों में भी हो सकती है जोशीमठ जैसी स्थति-

March 12, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड के जोशीमठ की खबरे अभी पुरानी भी नही हुई कि एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

ISRO के सर्वे के मुताबिक रूद्रप्रयाग औऱ टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के साथ-साथ भारत में भूस्खलन जोखिम वाले जिलो में से एक है।  देश के टॉप 10 जिले जो भूस्खलन से सबसे प्रभावित है, उनमें से 2 जिले सिक्किम के, 2 जिले जम्मू-कश्मीर और 4 जिले केरल के है। ISRO ने भूस्सखलन एटलस जारी किया। यह डाटाबेस हिमालय और पच्श्रिमी घाट में भारत के 17 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में भूस्खलन- संवेदनशील क्षेत्रो को शामिल करता है। ISRO से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के 2 जिले देश के 147 संवेदनशील जिलों के टॉप पर है।

रूद्रप्रयाग और टिहरी हाईरिस्क में पहले-दूसरे स्थान पर-

पीटीआई की एक रिपोर्ट में आंकड़ो के आधार पर कहा कि रूद्रप्रयाग और टिहरी जिला सूची में पहले और दूसरे स्थान पर है। रूद्रप्रयाग जिला केदारनाथ और बद्रीनाथ के चारधाम का प्रवेश व्दार है। उत्तराखंड राज्य में रूद्रप्रयाग जिला जहां सबसे ज्यादा भूस्खलन होते है।

ANKITA KUMAI

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जे. पी नड्डा से की मुलाकात

 

86262

You may also like