मसूरी: क्यारकुली गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम, एक लाख पौधों को रोपने का लिया संकल्प

July 16, 2020 | samvaad365

मसूरी: मसूरी शहर के क्यारकुली गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक गणेश जोशी ने शिरकत कर वृक्षारोपण किया। वहीं सभी ने पेड़ों के संरक्षण के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र में एक लाख पौधों का वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री सुबोध उनियाल को गांव की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए पौधा रोपण जरूरी है पहले हरेला शब्द कोई नही जानता था लेकिन आज यह सभी जानते है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही हैं जिसमें एकीकृत बागवानी व फैलोंलैंड पर एरोमेटिक और हर्बल फार्मिंग आदि है। जो इन योजनाओं पर काम करना चाहे कर सकता है उन्हें तीन लाख बिना ब्याज का ऋण दिया जा रहा है। इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में बाइक व टैक्सियों से रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

साथ ही विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पौधरोपण मानवता की भागीदारी से किया जा रहा है, जो पेड़ लगायोगा उसकी देखरेख की जिम्मेदारी उसी की होगी। उन्होंने कहा कि यहां पर प. दीन दयाल उपाध्याय रिसर्च एसोसिएशन के माध्यम से पौधा रोपण किया जा रहा है जिसकी अध्यक्ष मेरी बेटी नेहा जोशी है इसमें सरकार मदद कर रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है ताकि इस संकट की घड़ी में उनकी रोजी रोटी बनी रह सके।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान सात अंतर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार

संवाद365/राजवीर रौंछेला

51965

You may also like