नरेंद्रनगर : आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया सम्मानित

September 9, 2021 | samvaad365

नरेंद्रनगर विधानसभा में कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह में गजा में भारतीय जनता पार्टी नरेंद्रनगर मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए कर्तव्यनिष्ठ ढंग से अपने कार्यों का निर्वहन किया है। इसके लिए सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां साधुवाद की पात्र हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर आती है तो तीसरी लहर से लड़ने में इनका सहयोग फिर से लिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, गजा नगर पंचायत मीना खाती, मंडल अध्यक्ष गजा अरविंद उनियाल, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रनगर नरेंद्र नेगी, भगवान सिंह चौहान,राजेश रावत,गजेंद्र खाती, मकान सिंह,ईश्वरी बिजल्वाण,सुनील चौहान आदि उपस्थित थे।

संवाद365,बलवंत रावत

यह भी पढ़ें-नरेंद्रनगर पयाल गांव में प्रधान व उप-प्रधान लगा रहे एक दूसरे पर आरोप, बीते रोज हुई ग्राम पंचायत की बैठक

66004

You may also like