किसान मौर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम से मुलाकात,किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर की चर्चा

July 17, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में किसान मौर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजकुमार चाहर ने भेंट की। उन्होंने किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ सभी किसानों को समय पर मिले तथा उनकी कठिनाईयों का तत्परता से निराकरण हो इसके लिये भी प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, उपाध्यक्ष मुकेश मान, महामंत्री  शंभु कुमार, प्रदेश अध्यक्ष किसान मौर्चा  अनिल चौहान, देवी सिंह राणा, महेन्द्र सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखण्ड चार धाम देवस्थानम् प्रबन्धन बोर्ड की बैठक, जोशीमठ में स्थापित होगा वेद अध्ययन केन्द्र

63838

You may also like