सीएम धामी का प्रकृति प्रेम, मुख्यमंत्री आवास में बुरांश के पौधे का किया रोपण

November 10, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांश के पौधे का रोपण किया। सामान्यतः बुरांश ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। पहली बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुरांश के पौधे का रोपण किया गया है। राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बुरांश के पौध रोपण किये गये हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : सीएम धामी ने ‘‘प्रगति पथ से प्रकृति पथ’’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

82983

You may also like