उत्तराखंड की रहने वाली नेहा जोशी को मिली बीजेपी युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

July 15, 2021 | samvaad365

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने पहाड़ की होनहार बेटी पर भरोसा जताते हुए, उन्हें अहम जिम्मेदारी से नवाजा है। उत्तराखंड की रहने वाली नेहा जोशी को बीजेपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नियुक्त किया है । नेहा जोशी के बीजेपी युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से प्रदेशभर के युवा, खासकर मसूरी क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित हैं। इसकी वजह भी बताते हैं। दरअसल नेहा जोशी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की सुपुत्री हैं। पिता की ही तरह वो भी राजनीति के क्षेत्र को समाजसेवा के जरिया बनाना चाहती थीं। इसके लिए वो खूब मेहनत भी करती रही हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। यही वजह है कि बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जैसी अहम जिम्मेदारी दी है। नेहा जोशी कैबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी की बेटी जरूर हैं, लेकिन उन्होंने अपने कामों से अपनी अलग पहचान बनाई है। उत्तराखंड में चुनावी साल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा पद दिया है। हाल में भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें अनूप कुमार साहा, मधुकेश्वर देसाई, मनीष सिंह, अर्पिता अपराजिता बड़जेना, राम सतपुते और डॉ. अभिनव प्रकाश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। लिस्ट में उत्तराखंड से नेहा जोशी का नाम भी शामिल है। इस तरह पहाड़ की रहने वाली नेहा जोशी अब बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगी।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-सीएम धामी ने किए 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर 9 जिलों को रवाना

63764

You may also like