वनाग्नि से प्रभावित हुआ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का 43.2 हेक्टेयर क्षेत्र

April 29, 2022 | samvaad365

वन विभाग रामनगर के अंतर्गत कॉर्बेट टाइगर रिजर्व,वन प्रभाग रामनगर एवं वन प्रभाग तराई पश्चिमी का लगभग 43.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र वनाग्नि से हुआ प्रभावित।वन विभाग रामनगर में पड़ने वाला कोर्बेट टाइगर रिज़र्व, वन विभाग रामनगर, वन विभाग तराई पश्चिमी में अब तक वनाग्नि से 43.2हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।ज्यादा जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नीरज शर्मा ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अभी तक वनाग्नि की 10 घटनाएं हो चुकी है, जिनमें लगभग 6.1 हेक्टेयर वन क्षेत्र वनाग्नि से प्रभावित हुआ है, उन्होंने बताया कि यह घटनाएं छिटपुट घटनाएं थी, जो हमारे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन कर्मियों द्वारा तुरंत काबू कर ली गई। वही वन प्रभाग रामनगर के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि हमारे वहां अभी तक कुल वनाग्नि की 22 घटनाएं हुई है जिसमें हमारा फतेहपुर रेंज जो वनाग्नि की दृष्टि से सबसे संवेदनशील क्षेत्र है,उसमें 14 घटनाएं हुई है, वही कुल रामनगर वन प्रभाग में 22 घटनाएं हुई है, जिसमें कालाढूंगी और आसपास के क्षेत्र में भी वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं, जिसमें 32 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वही वन प्रभाग तराई पश्चिमी के डीएफओ बलवंत सिंह साही ने बताया कि तराई पश्चिमी में वनाग्नि की 7 घटाएं हुई है, जिसमें 4.1 वन क्षेत्र वनाग्नि की घटना से प्रभावित हुआ है। इस प्रकार वन विभाग रामनगर में तीनों डिवीजन में 43.2 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जो अभी तक सामान्य रूप से देखा जा सकता है।

संवाद 365, अमित बेलवाल

75122

You may also like