27 दिसंबर से उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू हुआ लागू

December 27, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में ओमीक्रोन को रोकने के लिए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान समस्त स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे संचालित होंगी। सभी चिकित्सा कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अस्पताल सहायता सेवाओं के लिए परिवहन की अनुमति होगी।बता दें कि देहरादून में ओमिक्रॉन का पहला मामला मिलने के बाद राज्य सरकार ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू  27 दिसंबर से आग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –सैन्यधाम निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के सीएम धामी ने दिए निर्देश

 

70759

You may also like