मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार में तड़के से ही स्नान जारी, बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु

January 15, 2023 | samvaad365

आज दूसरे दिन भी मकर संक्रान्ति के पर्व पर हरिद्वार में तड़के से ही स्नान जारी है। देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं।श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए है। घाटों पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात है।

भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नजर नही आ रही है। इससे पूर्व साल के पहले पर्व मकर संक्रांति स्नान पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर डुबकी लगाई और पूजा पाठ करने के बाद खिचड़ी का दान किया।

कड़ाके की सर्दी के बाद भी तड़के से श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। मकर संक्रांति का मुहूर्त आज रविवार तक है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम छह बजे तक तीन लाख अस्सी हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

शनिवार रात्रि 8.44 बजे सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश हो गया, लेकिन स्नान का पुण्य काल शनिवार दोपहर 2.20 बजे से ही शुरू हो गया था। महीने का दूसरा शनिवार और 15 जनवरी को रविवार वीकेंड होने से लोग स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान शुरू कर दिया। हरकी पैड़ी और आसपास के सटे घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तो श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती चली गई। दोपहर के समय धूप निकलने पर सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पैक रहे।

उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु मकर संक्त्रसंति स्नान पर हरिद्वार पहुंचे। नेपाल से भी बड़ी तादाद मेंश्रद्धालु गंगा में स्नान करने आए। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दाल, चावल, तिल, गुड और उड़द की दाल की खिचड़ी का दान किया। तिल, गुड़ और उड़द की दाल की खिचड़ी दान का पुण्य माना जाता है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने आसपास के मंदिरों में दर्शन किए।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : अब एसआईटी करेगी पटवारी पेपर लीक मामले की जांच, गठित की गयी 8 लोगों की टीम

84849

You may also like