एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह का हुआ जोरदार स्वागत तो दूसरी तरफ पुतला फूंका

October 31, 2021 | samvaad365

बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह पर आपदा पीड़ितों के लिए कोई घोषणा ना करने पर नाराजगी व्यक्त की। बता दें कि बाजपुर के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन के नेतृत्व में कांग्रेस कर्यकर्ता एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन ने गृह मंत्री अमित शाह पर आपदा पीड़ितों के लिए कोई राहत पैकेज ना देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से अपनी विदाई होती दिखाई दे रही है जिसे बचाने के लिए लगातार अमित शाह उत्तराखंड के दौरे कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कार्यकाल से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और उत्तराखंड में कांग्रेस को लाने का मन बना चुकी है।

संवाद365, डेस्क

68534

You may also like