आज से शुरू हुई धान की खरीद, धान खरीद केंद्र पर तैयारियां पूरी, व्यवस्थाओं का लिया एसडीएम ने जायजा

October 1, 2021 | samvaad365

किसानों ने 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू करने की सरकार से मांग की थी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने धान खरीद की सभी तैयारियां पूर्ण करते हुए 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू कर दी है। जिसके चलते बाजपुर की अनाज मंडी में बने धान खरीद केंद्र पर किसानों कि धान की फसल को क्रय किया जा रहा है । वहीं धान खरीद केंद्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम राकेश तिवारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अनाज मंडी में बने धान क्रय केंद्र पर ग्राम नरखेड़ा निवासी किसान सेवा सिंह ने अपनी पहली धान की ट्रॉली तुलवाई। इस दौरान किसान अजीत प्रताप रंधावा ने कहा कि धान तुलवाई के दौरान खसरा मंगा जा रहा है जो पिछले वर्ष तक नही मांगा जाता था। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान 12 रुपये प्रति कुंतल धान तुलवाई के लिए लेबर को पैसा देता आया है जिसे सरकार को देना चाहिए। जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि धान खरीद को लेकर क्रय केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है जिससे किसानों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

संवाद365,अजहर मलिक

67145

You may also like