1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, धान क्रय पोर्टल पर किसानों का रजिस्ट्रेशन जारी

September 21, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने विधानसभा स्थित कक्ष में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि 30 सितंबर तक इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 239 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत के अनुसार इनकी संख्या को बढ़ाया एवं बदला जा सकता है। इन केंद्रों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती कर ली जाए। मंत्री ने बताया कि इन दिनों धान क्रय पोर्टल पर किसानों का रजिस्ट्रेशन चल रहा है।

बैठक में बताया गया कि धान खरीद के लिए अब तक एक करोड़ 32 लाख बोरों की व्यवस्था की जा चुकी है। अपर सचिव खाद्य प्रताप शाह ने कहा कि धान खरीद के लिए संबंधित विभाग की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। किसानों को 48 घंटो के भीतर उनकी उपज का भुगतान किया जाएगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-देहरादून में 27 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, मौके पर मिलेगी नौकरी

66538

You may also like