पौड़ी: कंडोलिया ठाकुर के दर्शन कर सीएम त्रिवेंद्र ने की पूजा अर्चना, थीम पार्क का भी किया उद्घाटन

January 29, 2021 | samvaad365
  • कंडोलिया थीम पार्क को सीएम ने जनता को किया समर्पित, लाइट एंड लेजर शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • टिहरी झील की तर्ज पर आने वाले समय में सतपुली झील में भी सी-प्लेन संचालन की योजना

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे. जहां उन्होंने कंडोलिया मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की, कंडोलिया में बने थीम पार्क के उद्घाटन करने के बाद पौड़ी के इतिहास पर बनी डॉक्यूमेंट्री का आनंद भी लिया.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी के कंडोलिया में बने थीम पार्क में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई गई है जिसका उन्होंने आज लोकार्पण किया है यह भारत का पहला थीम पार्क है जिसमें पहाड़ की कला कृतियों और पहाड़ी शैली के प्रयोग करके बनाया गया है. पार्क के शुरू होने के बाद यहां पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को भी इससे लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि कंडोलिया देश के सर्वोच्च उंचाई वाला थीम पार्क है। पहाड़ की भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप बने इस पार्क के माध्यम से हम पर्यटन विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे राज्य में धार्मिक पर्यटक ही आते हैं लेकिन अब इसे और विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विकास के लिए हमने सर्वाधिक रोजगार देने वाले एडवेंचर टूरिज्म में विशेष फोकस किया है। कहा कि शीतकालीन पर्यटन को प्रदेश में बढ़ावा दिया जायेगा। आने वाले दस बाहर सालों में स्थितियां काफी बेहतर हो जायेंगी.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भवन निर्माण शैली भी कई क्षेत्रों में सबसे आगे है। इसको बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। सतपुली में झील निर्माण के अलावा कई योजनाएं पर्यटन विकास को बढ़ावा देंगी। टिहरी झील की तर्ज पर ही आने वाले समय में सतपुली की झील में सी-प्लेन संचालन की भी योजना है.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, लैंसडाउन विधायक दलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल आदि मौजूद रहे.

(संवाद 365/भगवान सिंह)

यह भी पढ़ें-श्रीनगर में बोले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड में अपार संभावनाएं

58043

You may also like