पौड़ी: द्वारीखाल में हादसे का शिकार हआ मैक्स वाहन; एक की मौत, 3 लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

July 10, 2022 | samvaad365

पौड़ी जनपद के यमकेश्वर विधानसभा के विकासखड द्वारीखाल से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार शाम को एक मैक्स सड़क से अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा दाबड़ क्षेत्र के अंतर्गत एक मैक्स वाहन UK07 OTS 2061, जो कि दाबड़ से सिमालू की ओर आ रहा था, तभी वाहन सिमालू के निकट जैसे ही पहुंचा, वाहन में तकनीकी खराबी आ गई, और वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में जा गिरा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 को फोन पर इस घटना की सूचना दी। वहीं ग्रामीणों ने खड्ड में जाकर घायल युवक को तत्काल रोड तक पहुंचाया। और वहां से उसे लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए, लेकिन इसी बीच युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक का नाम अर्जुन (26) निवासी अमोला गांव बताया गया है। वहीं इसके अलावा 3 लोग घायल हो गए है।

संवाद 365, भगवान सिंह

यह भी पढ़ें- पौड़ी: पैतृक गांव पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी, इष्टदेवी का लिया आशीर्वाद और ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

78247

You may also like