पिथौरागढ़ : स्वर्गीय गोविंद बल्लभ पंत की पुण्य तिथि, कांग्रेस पार्टी ने किया उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित 

March 7, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यालय तिलडुगरी में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के स्वाधीनता संग्राम सैनानी, पूर्व गृह मंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गोविंद बल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया । इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर द्वारा गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा की देश और कांग्रेस के लिए गोविंद बल्लभ का योगदान अविश्वरणीय है ,उनके द्वारा ग्रह मंत्री रहते हुए देश में अनेक कार्य किए और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कार्यशैली से नाम रोशन किया जिसको आज भी याद किया जाता है और सदियों तक किया जाएगा।

 

इस अवसर पर उनको याद करते हुए कहा की आज के दौर में भी देश और उत्तराखंड प्रदेश के युवाओं ने उनसे सीख लेनी चाहिए और उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लूंठी,खिमराज जोशी,प्रदीप थापा,मदन भट,गजेंद्र वल्दिया,प्रदीप महर,कमलेश कशन्याल,परिणीत महर,राजेश शर्मा,मनोज पांडे,तुला सिंह,लक्ष्मण प्रसाद,शंकर खड़ायत, दीपक बेलाला,अभिषेक बोरा ,गौरव महर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संवाद365,डेस्क

73062

You may also like