एशियन स्कूल में ‘हर-घर तिरंगा’ यात्रा को पिथौरागढ़ DM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, श्री श्री 1008 हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेन्द्रानंद महामंडलेश्वर ने दी शुभकामनाएं

August 10, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ में द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी कुमार चौहान ने शिरकत की। एशियन स्कूल के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह बोरा ने शॉल उड़ाकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

इस मौके पर एशियन स्कूल के प्रधानाचार्य ने संस्थापक श्री श्री 1008 हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेन्द्रानंद महामंडलेश्वर श्री पंचदश नाम जूना अखाडा़ ने प्रतीक चिह्न भेंटकर आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी. साथ ही एशियन स्कूल के माध्यम से दो हजार एक सौ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भेंट किये। 51 हजार की धनराशि बैंक के माध्यम से अमृत महोत्सव हेतु प्रदान की।

ज्ञात हो कि एशियन स्कूल रूप से संस्थापक द्वारा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि बरेली से होते हुये लालकुंआ, हरयानी, काठगोदाम कालागी भवाली कोल आये। पिथौरागढ़ से तिरंगा यात्रा कनालीछीना ओगला. अस्कोट जलजीवी वाट, कालिका परम् रंगापानी, मदकोट, मुनस्यारी, स्वीटी, तेजम, नावनी, भल होते हुये कोड़ी (नाग) पहुँचेगी। वहाँ से गंगोलीहाट होते हुये पिथौरागढ़ में सम्पन्न होगी।

आज सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को पिथौरागढ़ से रवाना किया। यात्रा के प्रभारी एन एस दानू, जी० एस० खाती, प्रकाश और महेश जी रहेंगे जो गाँव-गाँव एवं घर-घर तिरंगा बांटकर आजादी के इस अमृत महोत्सव को जन-जन तक पहुँचायेंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने कहा कि तिरंगे की शान तिरंगे का सम्मान तिरंगे का अभिमान तिरंगे की पवित्रता एवं तिरंगे की गरिमा बनाये रखना अतिआवश्यक है। इस कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति राम सिंह बिष्ट  (प्रबंधक श्रेष्ठ होटल) ब्रह्मा कुमारी, बहन कनिका, कुछ मेघा खाती विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका और सम्मानित विद्वतजन शामिल रहे।

संवाद 365, दीपिका भंडारी

ये भी पढ़ें : सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, हाथ में लिखा- सॉरी विनोद-अक्षय, आई लव यू डिंपल तेरा बतरा तेरी…

79908

You may also like