देवप्रयाग पुलिस का सरहानीय काम, भागीरथी नदी में फ़सी गाय को कुछ इस तरह किया रेस्क्यू

July 7, 2022 | samvaad365

संगम नगरी देवप्रयाग में पुलिस के जवानों ने एक गाय को भागीरथी नदी से रेस्क्यू किया। इस दौरान बहाव तेज होने के चलते जवानों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग में भागीरथी पुल से करीब 100 फुट नीचे एक गाय फस गई। बताया जा रहा है कि गाय कहीं से बहकर आई और पुल के नीचे फस गई। लेकिन अब गाय को आने जाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। जिस कारण गाय 2 दिनों से वही पर अटकी पड़ी थी। जब इसकी सूचना पुलिस के जवानों को मिली तो उन्होनें स्थानीय लोगों को साथ लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन षुरू कर दिया। 4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने आपदा उपकरण व रस्से के सहारे गांय को भागीरथी नदी से तैराकर सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस के इस साहसिक कार्य का स्थानीय लोगों ने भी जमकर तारीफ की।

संवाद 365, भगवान सिंह

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री ने कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को प्रदान किये नियुक्ति पत्र और लेपटॉप

 

78127

You may also like