कवि जर्नादन उप्रेती की 11वीं पुस्तक ‘कलयुग आ गया’ का विमोचन

February 12, 2021 | samvaad365

पिथौरागढ़ के कमल बारात घर मे कवि जर्नादन उप्रेती की 11वीं पुस्तक ‘कलयुग आ गया’ का विमोचन किया गया.

विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह, डॉ गुरुकुलानंद सरस्वती, शिक्षाविद अशोक पन्त सहित अनेक गणमान्य लोग थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुस्तक की तारीफ करते हुए जर्नादन उप्रेती को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

पुस्तक के लेखक जनार्दन उप्रेती ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लिखी गयी इस पुस्तक में आधुनिक समाज की बुराईयों के बारे में लिखा गया है। जिस तरह से आज लोग भौतिकतावादी दौड़ लगा रहे हैं. उसके दुष्प्रभावों के बारे में भी किताब में विस्तार से बताया गया है। उन्होंने लोगो से किताब की जरूर पड़ने की अपील की। इस दौरान एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जहां कलाकारो ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी.

(संवाद 365/मनोज चंद)

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: होटल व्यापारियों ने किया कुंभ के लिए जारी एसओपी का विरोध सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

58461

You may also like