रिखणीखाल विकास समिति के स्थापना दिवस की धूम, माता मंगला, भोले जी महाराज और मेयर गामा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

December 20, 2021 | samvaad365

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया ।रविवार को कारगी चौक एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हंस फाउंडेशन की माता मंगला, भोले जी महाराज और मेयर सुनील उनियाल गामा ने दीप जलाकर किया। हिल फाउंडेशन के अध्यक्ष रघुवर सिंह बिष्ट ने समित को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इस मौके पर माता मंगला  ने सभी को संबोधित करते हुए हंस फाउंडेशन के कार्यो का बखूबी व्याख्यान दिया और लोगो का उत्साहवर्धन व हौसला अफजाई की ।स्थापना दिवस के मौके पर  रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।  रिखणीखाल से आई महिलाओं ने थड़िया गीत की सुंदर प्रस्तुति ने समां बांधा। आराध्य रावत ने ‘तु दिखेंदी जनि जुन्याली गढ़वाली गीत से खूब वाहवाही लूटी।

यह भी पढ़ें –विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

इस दौरान समिति के संरक्षक रिटायर बिग्रेडियर डॉ. यशवंत सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुशील चंद जोशी, उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, मीडिया प्रभारी प्रभुपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह रावत, राम सिंह बिष्ट, चंदन सिंह नेगी, सचिव योगेंद्र सिंह नेगी, हीरा सिंह नेगी, भारत सिंह रावत, गमाल सिंह रावत, झूठा सिंह गुसाईं, श्याम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संवाद365,डेस्क

 

 

70382

You may also like