ऋषिकेश : केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की आशीर्वाद यात्रा के लिए महापौर अनिता ममगाई ने बाजारों में उतरकर व्यापारियों से समर्थन जुटाया

August 16, 2021 | samvaad365

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की आर्शीवाद यात्रा के ऋषिकेश आगमन की पूर्व संध्या पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से जन सम्पर्क कर उनसे केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम उत्तराखंड आगमन पर आ रहे सांसद अजय भट्ट के जोरदार स्वागत और अभिंनदन करने की अपील की। इस दौरान बाजारों में व्यापारियों द्वारा महापौर को बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में सहभागिता का भरौसा दिलाया गया।

 

सोमवार की शांम केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की आर्शीवाद यात्रा की सफलता के लिए महापौर शहर के बाजारों में उतरी और व्यापारियों से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सम्मलित होने की अपील की।महापौर ने व्यापारियों को अवगत कराया कि केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद सांसद भट्ट का यह प्रथम उत्तराखंड दौरा है।उनकी आर्शीवाद यात्रा को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने में व्यापारियों का सहयोग भी आपेक्षित है। इस दौरान राजेश भट्ट,विनोद शर्मा , विजय बडोनी , पूरन पंवार, , बी एन तिवारी चरण जीत काचु , देवदत्त शर्मा , राजा राम , प्रकान्त कुमार , राजीव गुप्ता, यशवंत रावत , रूपेश गुप्ता, अक्षय खैरवाल, बेचूराम गुप्ता, जोनी लाम्बा, प्रिंस गुप्ता, परीक्षित मेहरा, कमल सिंह, देवेंद्र कुमार, पंकज शर्मा , राजेश कंडवाल, शैलेंद्र चौहान, विजय बक्षी, शैलेंद्र रस्तोगी, चेतन शर्मा, मानसिंह, अजय कालड़ा,प्रमोद शर्मा,अजय गर्ग,सरदार अमरीक सिंह आदि शामिल रहे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर के कैम्प कार्यालय में किया नमन

65025

You may also like