रुड़की : दुल्हन की एंट्री को देखने पहुँचा पूरा शहर, ऐसा क्या था खास ?

December 3, 2022 | samvaad365

रुड़की के डीएवी कॉलेज के मैदान में एक दुल्हन की एंट्री कुछ ऐसे अंदाज में हुई, जिसे देखने के लिए शहर मैदान में उमड़ पड़ा। लोगों ने तालियों से दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के पुत्र तुषार की बरात दो दिसंबर को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश गई थी।

शनिवार को रुड़की में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से एंट्री चर्चा में है। दरअसल दुल्हन की इस एंट्री के पीछे एक खास वजह थी। जोकि दूल्हे के दादा की इच्छा से जुड़ी थी। वैवाहिक कार्यक्रम बिजनौर के चांदपुर स्थित एक वैंकट हॉल में संपन्न हुआ। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन नेहा धीमान को हेलीकॉप्टर में रुड़की लाया।

दुल्हन की हेलीकॉप्टर एंट्री के पीछे की कहानी दूल्हे की पिता संजय कुमार ने बताई। उन्होंने बताया कि उनके पिता पीएस धीमान जो कि आईआईटी से सेवानिवृत हैं। उनकी यह इच्छा थी ।

तुषार को बचपन से कहते थे दादा ये बात

तुषार के दादा उसे बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं। जिनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते ने एक अलग ही अंदाज में दुल्हन के साथ एंट्री ली।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा: बारातियों से भरी कार हुई दुर्घटना का शिकार, 4 लोगों की मौत, घायलों का चल रहा उपचार

83688

You may also like