अल्मोड़ा: बारातियों से भरी कार हुई दुर्घटना का शिकार, 4 लोगों की मौत, घायलों का चल रहा उपचार

December 3, 2022 | samvaad365

धौलछीना के जमराड़ी बैंड के पास बखरियाटांड़ा में शनिवार सुबह बरात की एक कार गहरी खाई में गिर गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद 108 कर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई।

road accident
road accident

108 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले दूल्हे के परिजन हैं। वहीं टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी है। 108 सेवा के जिला प्रभारी लोकेश जोशी ने कहा फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। बरात काफलीगैर से पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग गई थी। वापसी में बरात की एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Dehradun : विपिन रावत मामले में सीएम धामी का एक्शन, लापरवाही बरतने वाला चौकी इंजार्ज हुआ सस्पेंड

83684

You may also like