रुद्रप्रयाग: अभी भी मिल रहे हें केदारनाथ में नर कंकाल, पुलिस ने बरामद किए 4 नर कंकाल

September 20, 2020 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: वर्ष 2013 की 16-17 जून को केदारनाथ क्षेत्र में आयी भीषण आपदा व जलप्रलय में काफी लोग लापता हो गये थे। लापता हुए लोगों के 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी लगातार नर कंकाल बरामद हो रहे हैं। इस वर्ष भी आपदा के दौरान लापता हुए लोगों के 4 नारकंकल पुलिस को मिले हैं। नरकंकालों की खोजबीन को लेकर रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 10 टीमों का गठन करते हुए अलग-अलग मार्गों से उन्हें रवाना किया गया था।

टीमों के द्वरा सघन खोजबीन अभियान चलाया गया, इस अभियान का प्रभावी नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह कर रहे थे, खोजबीन केदारनाथ से गरुड़ चट्टी होते हुए गोमुखड़ा, तोषी, त्रिजुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर गई टीम को गोमुखड़ा से नीचे गौरी माई खर्क के आसपास के क्षेत्र में खोजबीन के दौरान 4 नर-कंकाल, बरामद हुए। मिले नर कंकालों को उपलब्ध कराए गए बॉडी बैग में रखते हुए सोनप्रयाग लाया गया, जहां पर विधिवत पंचायतनामा भरे जाने तथा डीएनए सैंपलिंग की कार्यवाही की गयी। आज मंदाकिनी व सोन नदी के संगम पर सभी नर-कंकालों का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-ज़बरदस्त हंगामे के बीच राज्यसभा में किसान बिल पास

संवाद365/कुलदीप राणा

54512

You may also like