रुद्रप्रयाग की मिनी गूगल ख्याति सेमवाल… चुटकी बजाते ही दे देती है जवाब

May 27, 2020 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: सुना आपने माल्टा, ज्यामिर, काफल, मालू, और बेडू जैसे पहाड़ी फलों के वैज्ञानिक नाम कैसे ये छोटी सी बालिका चुटकियों में बता दे रही है….. जिन फलों के वैज्ञानिक शायद आपको भी पता न हो उनके नाम भी ये छोटी सी बालिका पल भर में बता देती है….. आगे और सुनिए….

हरियाणा के कौटिल्य का नाम तो आपने सुना ही होगा…. लेकिन ये है पहाड़ की कौटिल्य ख्याति सेमवाल…. जिन चीजों के नाम शायद आपको गूगल करेक ही मिले ये उनके भी नाम बता देती है… इसीलिए तो रूद्रप्रयाग की ख्याति सेमवाल को मिनी गूगल भी कहा जाने लगा है….. छोटी सी उम्र में ही ख्याति सेमवाल को उत्तराखण्ड़ के भूगोल के साथ ही पर्यटक स्थलों, गुफाओं, शिलाओं के साथ ही सैकड़ों की संख्या में वनस्पतियों, जन्तुओं के वैज्ञानिक नाम पता हैं…. बस आप नाम पूछिए चुटकी बजाते ही ख्याति उसका जवाब दे देती है…. ख्याति जब महज 3 वर्ष की थी तब से उसके परिजनों को एहसास होने लगा था कि ख्याति अन्य बच्चों से अलग है, ख्याति एक बार जो बात सुन लेती है या पढ़ लेती है तो उसे भूलती नहीं।

ख्याति की इस प्रतिभा को देखकर क्षेत्र में इसे अब मिनी गूगल भी बोला जाने लगा है। वाकई में ख्याति सेमवाल में गजब का हुनर है… उम्र भले ही छोटी हो लेकिन …. ज्ञान ऐसा की बड़े बडों को चुनौति दे दे।

https://www.youtube.com/watch?v=4AgBY1J_WcY

यह खबर भी पढ़ें-बीआरओ की बड़ी उपलब्धि… चंबा में 440 मीटर की टनल खोली गई

संवाद365/कुलदीप राणा

50200

You may also like