दु:खद खबर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला का निधन, टिहरी जिले में छायी शोक की लहर

October 25, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है । ऊर्जा पुरूष कहे जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला का 87 की उम्र में लंबी बीमारी के बाद देहरादून स्थित बसंद विहार आवास पर बीती शुक्रवार रात्रि को निधन हो गया । वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।गुनसोला टिहरी जिले के मैराब गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 1936 में हुआ था। उनके दो बेटे व एक बेटी है। वे वर्ष 1996 से 2002 व 2008 से 2013 तक टिहरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने दो बार टिहरी विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ा। वर्ष 2002 में उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ा था, जबकि वर्ष 2013 में रक्षा मोर्चा से दोबारा चुनाव लड़ा था।रतन सिंह गुनसोला सिचाई विभाग में इंजीनियर थे और वर्ष 1993 में वह सेवानिवृत्त हो गए थे उसके बाद उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा। उनका भिलंगना में तीन मेगावाट गुनसोला हाईड्रो प्रोजेक्ट भी है। जिले के वे पहले व्यक्ति रहे जिन्होंने अपना हाईड्रो प्रोजेक्ट बनाया। करीब 15 साल पहले यह परियोजना बनाई गई थी। उनके निधन की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, विजय कठैत भी देहरादून उनके आवास पर पहुंचे। वहीं जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को सीएम धामी ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

 

 

 

 

 

 

68269

You may also like