दु: खद खबर : बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे दो वाहनों में हुई जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

October 27, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के बागेश्वर से दुखद खबर सामने आई है ।बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है, जिनके द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों  की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-सीएम धामी ने अपने निजी आवास खटीमा में सुनी जन समस्याएं, कहा प्रदेश में सभी वर्गों को ध्यान में रख किए जा रहे कार्य

68400

You may also like