पहाड़ों की रानी में शुरू हुई बर्फबारी, तापमान में आई भारी गिरावट

January 22, 2019 | samvaad365

पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात की बारिश के बाद लालटिब्बा, चार दुकान, सिस्टर बाज़ार और मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर बर्फ़बारी हुई है।  जिस वजह से तापमान में भारी गिरावट आ गयी है साथ ही शहर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है।

जहाँ एक ओर स्थानीय लोगों और मसूरी-धनोल्टी मार्ग से होकर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं बर्फ़बारी को देखने के लिए सैलानियों ने मसूरी का रुख करना शुरू कर दिया है। सैलानी सुबह से ही बड़ी संख्या में मसूरी पहुंच रहे हैं, और जैसा की आप तस्वीरों में देख सकते हैं सैलानी बर्फ़बारी का जमकर लुत्फ लेते नज़र आ रहे हैं।

आप को बता दें की बर्फ़बारी जहाँ एक ओर पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है वहीं कृषि और जल श्रोतों के लिए भी अतिआवशक है। मसूरी घुमने आये हुए सैलनियों का कहना है की वे बर्फ़बारी का वे काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे और यह इंतज़ार आज जाकर ख़तम हुआ है, और वे इस मौसम को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर के ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में लगे जड़ी-बूटियों के स्टॉल

यह खबर भी पढ़ें-पौष पूर्णिमा के अवसर पर कुंभ पर्व में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की शिरकत

मसूरी/राजवीर रौंछेला

30529

You may also like