व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, व्यापारियों के लिए एक बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा करे सरकार

August 24, 2021 | samvaad365

प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने ज्वालापुर शहर इकाई की घोषणा करते हुए अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों पर व्यापारियों को नियुक्त किया गया। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों की हालत ख़राब है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से लगातार दो वर्षो में व्यापारियों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। व्यापारी घर का दैनिक खर्च चलाने, स्कूल फीस चुकाने तक में असमर्थ हो गए हैं। सरकार को आगे आकर व्यापारियों के लिए एक बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

चौधरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के बजाए राजनीतिक हित साधने में लगे व्यापारी नेताओं का वजूद पूरी तरह समाप्त हो गया है अनुशासन समिति के प्रदेश अध्य्क्ष  सुदीश श्रोत्रिय ने कहा की सरकार ने व्यापारियों की अब भी ना सुनी तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। नवनियुक्त व्यापारियों को जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा ने निर्वहन करेंगे और व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। 

संवाद365,नरेश तोमर

यह भी पढ़ें-मां मनसा देवी रोपवे हुई फिर से शुरू, हजारों व्यापारियों में खुशी, सीएम धामी का जताया आभार

65371

You may also like