टिहरी: पहले दिन जिला अस्पताल में दर्ज हुई 55 ओपीडी

April 28, 2020 | samvaad365

टिहरी: कोरोना संक्रमण को लेकर कोविड-19 के लिए अधिगृहीत किए गए जिला अस्पताल में सोमवार सुबह से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई। पहले दिन अस्पताल में कुल 55 ओपीडी ही हुई। लॉकडाउन के चलते मरीज अभी अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे इसमें सुधार होने की संभावना है।

जिला प्रशासन ने कोविड-19 के खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल बौराड़ी में आईसोलेशन वार्ड बना दिए थे। जिसके बाद से जिला अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं सीएचसी चंबा में शिफ्ट की गई। लेकिन ग्रीन जोन वाले जिलों में शासन ने सभी कोविड-19 अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद से सोमवार से जिला अस्पताल में मरीज पहुंचने शुरू हुए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित राय ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहले दिन जिला अस्पताल में विभिन्न विभागों में कुल 55 ओपीडी दर्ज की गई। बताया कि इस दौरान आठ मरीजो के अल्ट्रासाउंड और 18 मरीजों के एक्स-रे कराए गए। उन्होंने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी हिमालयन अस्पताल के अधिकांश डॉक्टरों ने सेवाएं देनी शुरू कर दी है। कहा कि धीर-धीरे अस्पताल में ओपीडी बढऩे की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें-प्रतापगढ़: इंजीनियर युवक की हार्ट अटैक से दुबई में मौत

यह खबर भी पढ़ें-फतेहपुर: तरबूज के ट्रक में पकड़े गए 17 मजदूर… सभी मजदूरों को किया गया क्वारेंटाइन

संवाद365/बलवंत रावत

49051

You may also like