टिहरी: मनरेगा में गड़बड़ी का मामला… काम न करने वालों के खाते में डाला गया पैसा

June 7, 2020 | samvaad365

टिहरी: जौनपुर ब्लॉक के मझगांव में मनरेगा में धांधली का खेल सामने आया है, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में प्रधान पति के इशारे पर चहेतों के खाते में मनरेगा की श्रमिक धनराशि बिना काम किये डाल दी गई। जब धनराशि प्रधान पति ने वापस मांगने का दबाब ग्रामीणों पर बनाया तो गांव में इसे लेकर रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय सेलवाणी में एकत्र हुये और इन्होंने प्रधानपति के निर्माण कार्यों में हस्तक्षेप पर ऐतराज जताया। इस मामले में ग्रामीणों ने आलाधिकारियों से जांच की मांग की है।

इतना ही नहीं मामले को बढ़ता देख खुद गांव की प्रधान बीना देवी ने भी स्वयं डीएम मंगेश घिल्डियाल से मिलकर इन कामों को लेकर जांच की मांग की है। फिलहाल डीएम ने जांच केद लिए समिति गठित कर दी है। वहीं टिहरी पहुंची राज्यमंत्री रेखा आर्य ने मनरेगा में धांधली को गंभीर बताते हुये कहा कि मामले में जांच होनी चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़: कोरोना संकट के बीच जिले में सफाई अभियान

संवाद365/बलवंत रावत

50609

You may also like