टिहरी: प्रवासी युवकों ने कर दिया कमाल… बंजर ज़मीन पर खेती कर ज़मीन को बनाया उपजाऊ

June 19, 2020 | samvaad365

टिहरी: टिहरी जिले के चंबा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत आराकोट के नकोट में इन दिनों लॉकडाउन के बाद अपने गांव लौटे प्रवासी युवक चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन लोगों के द्वारा समूह बनाकर श्रमदान कर गांव में कई वर्षों से पड़ी बंजर जमीन को खेती करने लायक बना दिया गया है। अब बंजर ज़मीन पर बीन राई शिमला मिर्च भिंड़ी आदि नगदी फसल बोई गई हैं। इनका कहना है कि लॉकडाउन के बाद इनके होटल दिल्ली मुंबई पंजाब में बंद हो गए थे जिसके बाद वह अपने गांव पहुंचे और उन्होंने सोचा कि क्यों ना इस बंजर जमीन पर कुछ खेती की जाए इसके बाद उन्होंने समूह बनाकर यहां पर खेती करनी शुरू कर दी। इनके द्वारा यहां पर ट्रैक्टर के माध्यम से हल लगाया जा रहा है और इनके द्वारा बांस के डंडों से चारों ओर घेरबाड़ लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उनका 50000 से ऊपर खर्चा हो गया है और अब अगर सरकार से कुछ मदद मिल जाए तो यह यहां पर अच्छा कार्य कर सकते हैं। यहां पर और भी जमीन बंजर पड़ी है जहां पर वह खेती को कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: चीन का झंडा जलाकर किया चीन का विरोध… द होप सोसाइटी संस्था के सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन

संवाद365/बलवंत रावत

50967

You may also like