टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण

July 16, 2022 | samvaad365

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय व जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की मौजूदगी में नई टिहरी मुख्यालय स्थित पिकनिक स्थल के खाली जगहों पर वन विभाग के तत्वावधान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया. उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया गया।

इस मौके पर वन विभाग की ओर से वृक्ष लगायें,पर्यावरण बचायें कार्यक्रम आयोजित कर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए, हरेला पर्व को पौध रोपण तक सीमित न मानते हुए रोपे हुए पौधों को पनपाने का संकल्प लिया गया.

कार्यक्रम में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय व जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सहित जिलास्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न प्रजाति के फलदार, औषिधीय एवं चारापत्ती वाले पौधे रोपित किये गए। क्षेत्रीय विधायक द्वारा बुरांश का पौधा, जिलाधिकारी द्वारा पदम का तथा सीडीओ द्वारा तिमला का पौधा रोपित किया गया.

जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने घर के आस-पास अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के साथ ही उनका संरक्षण कर पर्यावरण संवर्द्धन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

(संवाद 365, वाचस्पति रयाल)

यह भी पढ़ें-  नरेंद्रनगर- राजकीय महाविद्यालय पोखरी में हरेला पर्व पर किया गया वृक्षारोपण

78510

You may also like