टिहरी: प्रकाश बडोनी ने पेश की मिसाल, बंजर जमीन को बनाया उपजाऊ

July 27, 2020 | samvaad365

टिहरी: अगर इंसान चाहे तो वो अपनी लग्न और मेहनत के बूते कुछ भी कर सकता है। टिहरी के प्रकाश बडोनी ने इसकी मिसाल भी पेश की है। दरअसल, टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत डांग तल्ला के खर्क भेंडी निवासी युवक प्रकाश बडोनी देश में लॉकडाउन होने के बाद अपने घर लौट आए थे। वह दिल्ली में एक अच्छी कंपनी में नौकरी करते थे, लेकिन लॉकडाउन होने के बाद उन्हें अपने घर में आने के बाद रोजगार की समस्या हो गयी थी। जिसके बाद उन्होंने अपने गांव में 10 सालों से बंजर पड़ी हुई 15 नाली भूमि पर अपने आप कड़ी मेहनत कर वहाँ पर सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया। और आज उन खेतों में अच्छी खासी फसल पैदा हो गयी है।

उनके द्वारा वहाँ पर नगदी फसल बीन राई भिंडी कद्दू शिमला मिर्च बैगन नगदी फसल उगाई गयी है। अभी तक इनके द्वारा सब्जी उत्पादन से 5000 की आजीविका हो चुकी है। अब उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन के द्वारा उनकी मदद की जाती है तो वह अपने गांव में रहकर इस कार्य को बेहतर कर सकते हैं और लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।

वहीं ग्राम प्रधान ऋषिराम भट्ट ने कहा कि प्रवासी युवक के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। यह वह जमीन है जो कि कई वर्षों से बंजर पड़ी थी। जिसका अब सद्पयोग इस प्रवासी युवक के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की की उनकी मदद की जाए।

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: सादगी से मनाया गया विजय दिवस, डीएम ने शहीदों को पुष्पांजलि की अर्पित

संवाद365/बलवंत रावत

52380

You may also like