टिहरी: राजखेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, 2022 को लेकर बनी रणनीति

December 20, 2020 | samvaad365

भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा ओर जनता को गुमराह कर रही है- राकेश राणा

प्रतापनगर को बीस साल पीछे धकेला है- बिक्रम सिंह नेगी

2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर टिहरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजखेत की  बैठक  ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मान सिंह रौतेला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति ओर नीति को जन जन तक पहुंचाना होगा. पार्टी की बैठक माह के प्रत्येक प्रथम सप्ताह होगी. जनवरी माह से गांव चलो अभियान की तैयारी  के लिए खाका भी तैयार किया जाएगा. भाजपा सरकार पर विधानसभा प्रतापनगर ओर जनपद के विकास कार्याें काे ठप्प करने का आराेप लगाया ।साथ ही कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा.

बैठक मे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिह नेगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं काे भाजपा सरकार की नाकामियाें काे घर-घर ले जाने का आहवान किया. नेगी ने  मिशन 2022 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के भीतर जाेश भरते हुये कहा कि  कांग्रेस का कार्यकर्ता बेहिचक जनता के बीच जाकर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रतापनगर विधानसभा मे किये गये विकास कार्याें की उपलब्धियां गिनाएंगे.

बैठक मे बरिष्ट नेता मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि भजपा ने जनमानस के साथ धोखा किया है और दलितों का शोषण किया है.

(संवाद 365/बलवंत रावत)

यह भी पढ़ें-टिहरी: कीर्तिनगर के मलेथा में झील में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

56763

You may also like