जल्द शुरू होगा थरकोट झील निर्माण… सिंचाई विभाग करेगा झील का निर्माण

September 3, 2019 | samvaad365

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में बहु प्रतीक्षित थरकोट झील निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। झील का निर्माण सिंचाई विभाग करने जा रहा है। 750 मीटर लंबी और 15 मीटर गहराई वाली इस झील का निर्माण 32 करोड़ की धनराशि से होगा।  विभाग का कहना है कि अभी तक प्रभावित लोगों को 15 लाख की राशि वितरित की जा चुकी है। शेष धनराशि जल्द ही प्रभावित लोगों को वितरित की जाएगी। वहीं विभाग को उम्मीद है कि इस महीने थरकोट झील के निर्माण काम शुरू हो जाएगा। झील के निर्माण होने से जहाँ पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय लोगों की पेयजल की समस्या का निदान हो सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें-यहां ग्रामीणों ने किया पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

यह खबर भी पढ़ें-मदद का एक हाथ बदल सकता है जिंदगी, पढ़ें जयपाल सिंह की दर्दनाक कहानी…

संवाद365/नीरज कुमार 

41074

You may also like