लालकुआं पहुँचा शहीद धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर, पूरे क्षेत्र में गम का माहौल

August 30, 2022 | samvaad365

भारतीय सैना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर लालकुआ अपने घर पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया। “भारत माता कि जय”, “जब तक सुरज चांद रहेगा धर्मेंद्र तेरा नाम रहेगा” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। भारतीय सैना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान,व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, काग्रेंस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष नरायण सिंह बिष्ट सहित हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद। लालकुआं स्थित मुक्तिधाम में सुबह 9 बजे धर्मेंद्र गंगवार का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली। बता दें की विगत 27 अगस्त के दिन लेह में हृदय गति रुकने से धर्मेंद्र गंगवार का निधन हो गया था। वहीं 4 दिन बाद भारतीय जवान धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर अपने घर पहुंचा ,वहीं सुबह 9 बजे मुक्तिधाम में शहीद धर्मेंद्र गंगवार का अंतिम संस्कार किया गया।

संवाद 365, जफर अंसारी

ये भी पढ़ें : लालकुआं: आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस ने चलाया अभियान, दुकानदारों से वसूला लाख रूपए से अधिक का जुर्माना

80668

You may also like