Kargil Vijay Diwas 2023 पर मुख्‍यमंत्री और राज्यपाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

July 26, 2023 | samvaad365

कारगिल विजय दिवस पर उत्‍तराखंड के बलिदानियों को नमन किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर बलिदानियों को नमन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। अपने अदम्य साहस के दम पर वह कर दिखाया जो कोई सेना नहीं कर पाई। यह दिखाया कि कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।

 

वहीं राज्यपाल ने कहा की भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। जिस पर हम सभी को गर्व है। कारगिल युद्ध में 547 सैनिकों ने अपने प्राण निछावर किए तो वही उत्तराखंड का बलिदान भी भुलाया नहीं जा सकता जिसमें कि 75 सैनिक उत्तराखंड से थे। इसके साथ ही राज्यपाल ने यह भी कहा कि हमें उन्हें दिन रात याद करना चाहिए। और जो भी शहीद हुए है उनके परिवार जनों को किसी तरीके की परेशानी ना हो उसके इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

90307

You may also like