मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, माताश्री मंगला और भोले जी महाराज की उपस्थिति में खोले गए गंगोत्री धाम के कपाट

May 4, 2022 | samvaad365

अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा भी शुरु हो गई. इस मौके पर माता श्री मंगला और भोले जी महाराज के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गंगोत्री धाम के कपाट विधिविधान के साथ खोले गए.

इस मौके पर माताश्री मंगला जी ने गंगा मैया की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की.गंगोत्री में इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पत्नी गीता धामी, डीजीपी अशोक कुमार और उनकी पत्नी अलकनंदा भी पूजा में शामिल हुईं.

संवाद 365, निशा ज्याला

यह भी पढ़ें-वृंदावन- बांके बिहारी की नगरी में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए हीरा स्वीट्स भोग साला की शाखा का हुआ शुभारंभ

75353

You may also like