बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व आज, बन्नू बिरादरी इस साल मनाएगी 74वां विजयादशमी उत्सव

October 15, 2021 | samvaad365

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी आज मनाया जाएगा। शहर में विभिन्न जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले दहन के लिए तैयार किए गए हैं। शहर में सबसे ऊंचा 55 फीट का पुतला हिंदू नेशनल स्कूल परिसर में दहन होगा। आयोजकों ने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। शहर में मुख्य रूप से बन्नू स्कूल परिसर, हिंदू नेशनल स्कूल, परिसर और प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड पर शाम छह से सात बजे के बीच लंका दहन और पुतला दहन होगा।दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी इस साल 74वां विजयादशमी उत्सव मनाएगी। 40 से 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला और लंका दहन सनातन धर्म इंटर कालेज (बन्नू स्कूल) के परिसर में होगा। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि इस वर्ष कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजन होगा।

संवाद365,डेस्क

67852

You may also like