हिमालयी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी… तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

November 27, 2019 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठंड का एहसास होने लगा है।  सवेरे धूप खिलने के बाद अचानक दोपहर बाद ज़िला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में  आसमान काले बादलों का जमावड़ा लगने लगा दिन में ही अँधेरा से छा गया। ऊंचे हिमालय इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसके चलते पूरे जिले में शीतलहर चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। वहीं मौसम विभाग देहरादून ने पहले से पूर्वानुमान जारी किया हुआ था। 26 नवंबर से पहाड़ी ज़िलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ उच्च हिमालयी इलाक़ो जैसे पिंडरघाटी क्षेत्र के शामा, लीती, गोगीना, बदियाकोट, किलपारा, कुंवारी, सोराग और बाछम के जंगलों में ताजा हिमपात होने से ठंड बढ़ने लगी है। वहीं हिमपात को देखने के लिये अगले एक सप्ताह के बाद पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ जायेगी।

यह खबर भी पढ़ें-जेपी रेजीडेंसी मेन्योर में क्रिसमस केक मिक्सिंग कार्यक्रम का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-ऋषिकेश-गंगोत्री 94 पर ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के चलते सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

43841

You may also like