उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना में आ रही समस्याओं को लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से होगी वार्ता

February 10, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के सबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसमें आ रही समस्याओं के निदान के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की जायेगी.

उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य मार्गों का एक लेन से डेढ़ लेन एवं मैदानी क्षेत्रों में एक लेन से दो लेन में उच्चीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। प्रथम चरण में 217 करोड़ रूपये़ की अनुमानित लागत की काठगोदाम-भीमताल-देवीधुरा लोहाघाट मोटर मार्ग एवं 176 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत के सुवाखोली-भवान सरोट-नगुण मोटर मार्ग के लिए केन्द्रीय सड़क निधि से उचित व्यवस्था करने के लिए जल्द केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से बातचीत की जायेगी.

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव आर. के. सुधांशु, अमित नेगी, सौजन्या, प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हरिओम शर्मा और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया एकीकृत भर्ती पोर्टल का शुभारंभ, एसएमएस से मिल जाएगी किसी भी भर्ती की सूचना

58386

You may also like