मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर किया जा रहा गलत तरीके से प्रचारित

May 15, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गोपेश्वर दौरे के दौरान उनके द्वारा दिए गए एक बयान के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इस वीडियो को संपादित कर मुख्यमंत्री जी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।  इस वीडियो में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कह रहे हैं कि ‘वैक्सीन हम बड़ी तेजी से लगा रहे हैं, 18 से 45 वर्ष आयु के नौजवानों को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है, (फिर अपनी बात  सुधार कर कहते हैं कि) वैक्सीन लगना शुरू हो गया है’। वीडियो में उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं तभी कोरोना को हराया जा सकता है। दुर्भावना पूर्ण तरीक़े से इस वीडियो का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर प्रसारित  किया गया है आगे का वो हिस्सा काट दिया, जिसमें मुख्यमंत्री अपनी बात संभालते हुए साफ शब्दों में ‘वैक्सीन’ कह रहे हैं।

संवाद365

यह भी पढ़े –उत्तराखंड : बीते 24 घंटे में 5654 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले,4806 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर

61550

You may also like