आसमानी आफत में दरक रहे पहाड़; यहां भूस्खलन से मलबे में दबे तीन वाहन, चार यात्रियों की मौत

July 11, 2023 | samvaad365
accident

उत्तराखंड में आसमानी आफत बरस रही है। पहाड़ों में बारिश ने सबसे ज्यादा तांडव मचाया है। जगह-जगह भूस्खलन से तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। गंगोत्री हाईवे पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वहीं, अभी तक सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- आफत की बारिश: एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी, तैरता मिला सामान

बता दें कि देर रात गंगोत्री हाईवे पर मलबा आने के बाद बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के पास खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने देर अकेले ही घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें- CANADA OPEN BADMINTON: उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन की धमक, जीता कनाडा ओपन 2023 का पुरुष एकल खिताब

वहीं, मंगलवार सुबह हाईवे खुलने पर एसडीआरएफ की टीम पर भी मौके पर पहुंची। बीआरओ के अधिकारी मेजर वीएस वीनू ने बताया की भटवाड़ी से गंगनानी के बीच 20 किमी के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। जिसे पूरी रात तेज बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया।

यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरी सीनियर PCS अधिकारी, होगी विजिलेंस की खुली जांच

भटवाड़ी एसडीएम चत्तर सिंह चौहान ने बताया कि घटना में एक टेम्पो ट्रैवलर, एक टवेरा और एक स्विफ्ट डिजायर मलबे में दबे हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सात घायलों में दो गंभीर हैं और पांच सामान्य घायल हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है। कोशिश है कि जल्द ही वाहनों को मलबे से निकाला जा सके। हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे है। वहीं, बारिश के कारण बीच-बीच में रेस्क्यू रोकना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी लगातार बारिश के चलते यमुना नदी समेत सहायक नदी और नाले उफान पर हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

 

89909

You may also like