उत्तराखण्ड के सीएम तीरथ रावत का आज जन्मदिन , कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

April 9, 2021 | samvaad365

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आज जन्मदिन है ,मुख्यमंत्री तीरथ रावत आज  57 वर्ष के हो गए हैं। बता दे की उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में साल 1964 में हुआ था। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सबसे पहले सीएम देहरादून  के श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम गए और बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और नागरिक उड्ययन मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी सीएम तीरथ रावत को बधाई दीं।

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पड़ें

60180

You may also like