दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप बरामद, वन्यजीवों की तस्करी कर रहे गिरोह का पर्दाफाश

March 11, 2022 | samvaad365

हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लंबे समय से वन्यजीवों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने तस्करों के पास से दुर्लभ प्रजाति का एक दोमुंहा सांप भी बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना रुड़की की है। जहां पुलिस ने वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दिनों कोतवाली पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त गिरोह की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही हैं। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वन्यजीव तस्करों का एक गिरोह सलोनी पुल के पास से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

संवाद365,डेस्क

73189

You may also like