उधम सिंह नगर : मजदूरों से भरी टेक्टर ट्रॉली पलटी, 50 घायल 2 लोगों की मौत

March 27, 2022 | samvaad365

उधम सिंह नगर में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कम्प मच गया जिस वक्त मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें सवार लगभग 80 मजदूरों में से 50 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो मजदूर महिलायों की मौत हो गयी है,ओर आधा दर्जन लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। सूचना के बाद लोगो ने आनन फानन घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

जनपद के ग्राम विक्रमपुर बाज़पुर में ट्राली पलटने से 50 लोगो से अधिक घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये जहां ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ओर दो महिलायों की मौत हो गयी है।

संवाद365,डेस्क

73681

You may also like